important notice: all human beings called back by the god

This is totally amazing. Talk about clever and to the point!!!


Never heard it put quite like this before

RECALL NOTICE:


The Maker of all human beings (GOD) is recalling all units manufactured, regardless of make or year, due to a serious defect in the primary and central component of the heart.

This is due to a malfunction in the original prototype units code named Adam and Eve, resulting in the reproduction of the same defect in all subsequent units.


This defect has been technically termed "Sub-sequential Internal Non-Morality," or more commonly known as S.I.N., as it is primarily expressed.


Some of the symptoms include :

1. Loss of direction

2. Foul vocal emissions

3. Amnesia of origin

4. Lack of peace and joy

5. Selfish or violent behavior

6. Depression or confusion in the mental component

7. Fearfulness

8. Idolatry

9. Rebellion


The Manufacturer, who is neither liable nor at fault for this defect, is providing factory-authorized repair and service free of charge to correct this defect.


The Repair Technician , JESUS, has most generously offered to bear the entire burden of the staggering cost of these repairs. There is no additional fee required.


The number to call for repair in all areas is: P-R-A-Y-E-R .

Once connected, please upload your burden of SIN through the REPENTANCE procedure. Next, download ATONEMENTfrom the Repair Technician, Jesus , into the heart component.

No matter how big or small the SIN defect is, Jesus will replace it with:

1. Love

2. Joy

3. Peace

4. Pat ience

5. Kindness

6. Goodness

7. Faithfulness

8. Gentleness

9. Self control

Please see the operating manual, the B.I.B.L.E. (Basic Instructions Before Leaving Earth) for further details on the use of these fixes.


WARNING: Continuing to operate the human being unit without correction voids any manufacturer warranties, exposing the unit to dangers and problems too numerous to list and will result in the human unit being permanently impounded. For free emergency service, call on Jesus .

DANGER: The human being units not responding to this recall action will have to be scrapped in the furnace. The SIN defect will not be permitted to enter Heaven so as to prevent contamination of that facility. Thank you for your attention!

- GOD

P.S. Please assist where possible by notifying others of this important recall notice, and you may contact the Father any time by 'Knee mail'!

Because He Lives
Clin Sawh.
this is sent by my dear friend from guyana mr colin sawh

do not open the mail with attachment, life is beautiful


This information arrived this morning direct from both Microsoft and Norton.

Please send it to everybody you know
who has access to the Internet.

You may receive an apparently
harmless email with a Power Point
presentation

'
Life is beautiful.'

If you receive it DO NOT OPEN THE FILE UNDER ANY CIRCUMSTANCES ,
and delete it immediately.

If you open this file, a message will
appear on your screen saying: 'It is
too late now, your life is no longer
beautiful.'

Subsequently you will LOSE
EVERYTHING IN YOUR PC and
the person who sent it to you will gain access to your name, e-mail and password..

This is a new virus which started to
circulate on Tuesday afternoon.

AOL has already confirmed the
severity, and the antivirus software's
are not capable of destroying it.

The virus has been created by a
hacker who calls himself
'life owner'

PLEASE SEND A COPY OF THIS
EMAIL TO ALL YOUR FRIENDS
and ask them to PASS IT ON
IMMEDIATELY


Devi Singh Silotia
+91 9871290162

__._,_.___

राम-सेतु पर राम-हनुमान का रोचक संवाद



http://blog.sureshchiplunkar.com/search/label/%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%96

Sunday 14 October 2007

राम-सेतु पर राम-हनुमान का रोचक संवाद

Ram Hanuman Dialogue on Ramsetu

भगवान महाप्रभु ने “राम-सेतु” का अवलोकन किया और भक्त हनुमान से कहा – हे पवनपुत्र, तुमने और तुम्हारी वानर सेना ने किस खूबसूरती और मजबूती से हजारों वर्ष पूर्व इस सेतु का निर्माण किया है, यह देखकर मैं बहुत खुश हूँ। मुझे तुम्हें शाबाशी देना चाहिये कि तमाम पर्यावरणीय और पारिस्थितिकीय दबावों के बावजूद यह पुल सुरक्षित रहा और इसने सुनामी को भी रोके रखा। हनुमान, वाकई यह तुम्हारा एक स्तुत्य कार्य है, खासकर तब जबकिहैदराबाद में “गैमन” जैसी विशालकाय कम्पनी का बनाया हुआ पुल उद्‌घाटन से पहले ही गिर गया है।

हनुमान ने कहा – प्रभु यह सब आपकी कृपा के कारण सम्भव हुआ था, हम तुच्छ वानर तो सिर्फ़ आपका नाम लिखे हुए पत्थर समुद्र में डालते गये, ना ही हमने टाटा का स्टील लिया था और न ही अम्बुजा और एसीसी का सीमेंट वापरा था, लेकिन प्रभु वह तो बहुत पुरानी बात है, इस वक्त यह मुद्दा क्यों?

बात ही कुछ ऐसी है भक्त, वहाँ नीचे पृथ्वी पर कुछ लोग तुम्हारा बनाया हुआ वह पुल तोड़ना चाहते हैं, ताकि उसके बीच में से एक नहर निकाली जा सके। उस ठेके में अरबों रुपये का धन लगा है, करोड़ों का फ़ायदा होने वाला है, यहाँ तक कि उस पुल को तोड़ने में ही “कुछ लोग” करोड़ों कमा जायेंगे, नहर तो बाद में बनेगी....

हनुमान ने भक्ति से सिर नवाकर पूछा – तो प्रभु क्यों ना हम पुनः धरा पर जायें और उन्हें समझाइश देने की कोशिश करें...
राम बोले – नहीं वत्स, अब समय बहुत बदल चुका है। यदि हम धरती पर चले भी गये तो सबसे पहले वे लोग तुमसे तुम्हारा आयु का प्रमाण माँगेंगे, या फ़िर स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, जबकि हमारे पास तो जन्म प्रमाणपत्र भी नहीं है। हे अंजनीपुत्र, हम तो सदियों से पैदल ही चलते रहे हैं, कभी-कभार बैलगाड़ी में भी सफ़र किया है, सो हमारे पास ड्रायविंग लायसेंस भी नहीं है। जहाँ तक निवास का प्रमाणपत्र देने की बात है तो पहले हमने सोचा था कि “अयोध्या” का निवास प्रमाणपत्र दे देंगे, लेकिन वह पवित्र भूमि तो पिछले पचास साल से न्यायालय में अटकी पड़ी है। यदि मैं “अरुण गोविल” की तरह पारम्परिक धनुष-बाण लिये राम बन कर जाऊँ तो वे मुझे पहचानना तो दूर, कहीं मुझे किसी आदिवासी इलाके का समझकर नृत्य ना करवाने लगें या “भारत-भवन” भेज दें। ये भी हो सकता है कि अर्जुन सिंह मुझे आईआईटी में एक सीट दे दें। भगवान स्वयं थ्री-पीस सूट में जनता के पास जायें तो जनता में भारी भ्रम पैदा हो जायेगा....

हनुमान ने कहा- प्रभुवर मैं आपकी तरफ़ से जाता हूँ और लोगों को बताता हूँ कि यह पुल मैंने बनाया था।

ओह मेरे प्रिय हनुमान, राम बोले- इसका कोई फ़ायदा नहीं है, वे लोग तुमसे इस “प्रोजेक्ट” का “ले-आऊट प्लान”, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फ़ायनेन्शियल रिपोर्ट माँगेंगे। वे तुमसे यह भी पूछेंगे कि इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिये पैसा कहाँ से आया था और समूचा रामसेतु कुल कितने लाख डॉलर में बना था, और यदि तुमने यह सब बता भी दिया तो वे इसका पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) माँग लेंगे, तब तुम क्या करोगे पवनपुत्र। फ़िलहाल तो धरती पर जब तक डॉक्टर लिखकर ना दे दे व्यक्ति बीमार नहीं माना जाता, यहाँ तक कि पेंशनर को प्रत्येक महीने बैंक के अफ़सर के सामने गिड़गिड़ाते हुये अपने जीवित होने का प्रमाण देना पड़ता है। तुम्हारी राह आसान नहीं है, हनुमान!

हनुमान बोले- हे राम, मैं इन इतिहासकारों को समझ नहीं पाता। सदियों-वर्षों तक आपने कई महान भक्तों जैसे सूरदास, तुलसीदास, सन्त त्यागराज, जयदेव, भद्राचला रामदास और तुकाराम को दर्शन दिये हैं, लेकिन फ़िर भी वे आप पर अविश्वास दर्शा रहे हैं? आपके होने ना होने पर सवाल उठा रहे हैं? अब तो एक ही उपाय है प्रभु... कि धरती पर पुनः एक रामायण घटित की जाये और उसका एक पूरा “डॉक्यूमेंटेशन” तैयार किया जाये।

प्रभु मुस्कराये (ठीक वैसे ही जैसे रामानन्द सागर के रामायण में करते थे), बोले- हे पवनपुत्र, अब यह इतना आसान नहीं रहा, अब तो रावण भी करुणानिधि के सामने आने में शर्मा जायेगा। मैंने उसके मामा यानी “मारीच” से भी बात की थी लेकिन अब वह भी “सुनहरी मृग” बनने की “रिस्क” लेने को तैयार नहीं है, जब तक कि सलमान जमानत पर बाहर छुट्टा घूम रहा हो। यहाँ तक कि शूर्पणखा भी इतनी “ब्यूटी कांशस” हो गई है कि वह नाक कटवाने को राजी नहीं है, बालि और सुग्रीव भी एक बड़ी कम्पनी में पार्टनर हो गये हैं सो कम ही झगड़ते हैं, फ़िर कहीं मैंने शबरी से बेर खा लिये तो हो सकता है मायावती वोट बैंक खिसकता देखकर नाराज हो जायें... तात्पर्य यह कि, हे गदाधारी, वहाँ समस्याएं ही समस्याएं हैं... बेहतर है कि अगले “युग” का इन्तजार किया जाये...
(एक ई-मेल पर आधारित)


, , , ,, ,,, , , , , , ,,

important , websites for me corruption links



http://sunobhai.blogspot.com/2008/02/right-to-information-act.html
about ritht to information.

about right of information


income tax commissional vishwa bandhu gupta against exposed the govt curroption

former chief justice of india

नेता जी का फलसफा


नेता जी का फलसफा


मेरी इस सरकार में सबको है यह छूट ;
जनता है भोली बड़ी ,लूट सके तो लूट ,
सच्चाई को छोड़कर बोलो मिलकर झूठ;
गठबंधन पक्का रहे ,देखो जाये न टूट .
========================

राजनीति की प्यास


पी.एम्. बनने की मुझे रहती थी बड़ी आस ,
पर जनता ने कर दिया सारा सत्यानाश ,
साथी सब ये कह रहे 'ले लो अब सन्यास '
पर मेरी बुझती नहीं राजनीति की प्यास .
शिखा कौशिक http://netajikyakahtehain.blogspot.com/
+++++++++++++++++++++++++++++++++++

नेता जी का दुःख

अब मेरी मजबूरी पर आंसू तो बहाओ ,
बड़ा मासूम हूँ इतना तो मान जाओ,
घोटाला क्यूँ हुआ? कैसे हुआ ?
पता नहीं चलता ;
मैं ऐसा बादशाह हूँ !
जिसका कहीं सिक्का नहीं चलता .
शिखा कौशिक

गोवा मुक्ति का युद्ध/भारत पुर्तगाल युद्ध




i wish every indian knows this part of indian history, with the exception of :

the learned beaurocrats and

wealthy leaders of politics, and

businessmen

of india.


25.2.11

गोवा मुक्ति का युद्ध/भारत पुर्तगाल युद्ध ,

From: http://ashutoshnathtiwari.blogspot.com/
मित्रों,
सामान्यतया भारत में जब हम जब आजादी के बाद के युद्धों की बात करतें है तो हमारे जहन में पाकिस्तान के साथ के चार युद्ध (1947,1965,1971,1999) एवं चीन के साथ युद्ध (1962 सन) याद आता है ...
मैंने अपनी संस्था व आस पास के कुछ लोगों पर एक सर्वेक्षण किया की वो भारत पुर्तगाल संबंधों के बारें में क्या जानते है .. ज्यादातर लोगों ने कुछ भ्रमण करने वाले स्थलों का नाम लिया.. कुछ ने पुर्तगाल के नाम पर मोनिका बेदी और अबू सलेम को भी याद कर लिया ..
यहीं से मुझे ये विचार आया की क्यों न मैं भारत पुर्तगाल के बीच हुए युद्ध के बारे में कुछ विचार आप सब से साझा करूँ जो सन 1961 में गोवा की आजादी के लिए हुआ, और हमारी भारतीय सेना ने विजय पताका फहराते हुए गोवा को पुर्तगालियों के 450 साल पुराने कब्जे से मुक्त कराया ..
ये वही गोवा है जिसे हम हिंदुस्तान और बाहर के लोग भी अपना प्रमुख पर्यटन स्थल मानतें है ... इस युद्ध की पृष्ठभूमि में जाने से पहले चलिए संक्षेप में गोवा के इतिहास पर एक नजर डाल लें ..

गोवा का प्रथम वरदान हिन्दू धर्म में रामायण काल में मिलता है .. पौराणिक लेखों के अनुसार सरस्वती नदी के सुख जाने के कारण उसके किनारे बसे हुए ब्राम्हणों के पुनर्वास के लिये परशुराम ऋषि ने समंदर में शर संधान किया ... ऋषि का सम्मान करते हुए समंदर ने उस स्थान को अपने क्षेत्र से मुक्त कर दिया .. ये पूरा स्थान कोंकण कहलाया और इसका दक्षिण भाग गोपपूरी कहलाया जो वर्तमान में गोवा है ..
हिंदुस्तान के अन्य हिस्सों की तरह गोवा पर भी कालांतर में मौर्य चालुक्य शाक्य और कदम्ब वंशो ने शासन किया ... कदम्ब वंश के बाद मुस्लिम शासन हुआ फिर हिन्दू राजाओं ने गोवा पर अधिकार किया .. 1469-1471 के बीच ये राज्य ब्राम्हण शासन के अंतर्गत आया… सन 1483-84 में गोवा मुस्लिम शासक युशुफ आदिल खान के अधिकार में आ गया फिर .. लगभग 27 वर्ष के मुस्लिम शासन के बाद सन 1510 में पुर्तगाली अलफांसो द अल्बुबर्क ने यहाँ आक्रमण कर अधिकार कर लिया .. सन 1510 में गोवा पर कब्जे के लिये युशुफ आदिल खान और अलफांसो द अल्बुबर्क की सेनाओ मे कई बार युद्ध हुआ .. अंततोगत्वा अलफांसो द अल्बुबर्क का कब्ज़ा गोवा पर हो गया .....
आप इसे पुर्तगालियों का एशिया में पहला राजनयिक व सामरिक दृष्टी से महत्वपूर्ण केंद्रीय स्थल भी कह सकते है इसके बाद पुर्तगाल ने गोवा पर अपना कब्ज़ा मजबूत करने के लिये यहाँ नौसेना के अड्डे बनायें ... गोवा के विकास के लिये पुर्तगाली शासकों ने प्रचुर धन खर्च किया .. गोवा का सामरिक महत्त्व देखते हुए इसे एशिया में पुर्तगाल शसित क्षेत्रों की राजधानी बना दिया गया ..
अंग्रेजों के भारत आगमन तक गोवा एक संवृद्ध राज्य बन चुका था, तथा पुर्तगालियों ने पूरी तरह गोवा को अपने साम्राज्य का एक हिस्सा बना लिया .. पुर्तगाल में एक कहावत आज भी है की "जिसने गोवा देख लिया उसे लिस्बन (पुर्तगाल की वर्तमान राजधानी) देखने की नहीं जरुरत है "
सन 1900 तक गोवा अपने विकास के चरम पर था .. उसके बाद के वर्षों में यहाँ हैजा ,प्लेग जैसी महामारियां शुरू हुए .. जिसने लगभग पुरे गोवा को बर्बाद कर दिया अनेको हमले हुए मगर जैसे तैसे गोवा पर पुर्तगाली कब्ज़ा . रहा बरकरार .. 1809 - 1815 के बीच नेपोलियन ने पुर्तगाल पर कब्ज़ा कर लिया और एंग्लो पुर्तगाली गठबंधन के बाद गोवा स्वतः ही अंग्रेजी अधिकार क्षेत्र में आ गया .. 1815 से 1947 (भारत की आजादी) तक गोवा में अंग्रेजो का शासन रहा और पुरे हिंदुस्तान की तरह अंग्रेजों ने वहां के भी संसाधनों का जमकर शोषण किया ..
इससे पूर्व गोवा के के 1928 में बंबई में गोवा कांग्रेस समिति का गठन किया राष्ट्रवादियों. यह डॉ. टी.बी. चुन्हा की अध्यक्षता में किया गया था डॉ. टी.बी. चुन्हा को गोवा के राष्ट्रवाद का जनक माना जाता है…बाद दो दशकों मे कुछ खास नहीं हुआ .. सन 1946 में एक प्रमुख भारतीय समाजवादी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, गोवा में पहुंचे उन्होंने नागरिक अधिकारों के हनन के विरोध में गोवा में सभा करने की चेतावनी दे डाली .. मगर इस विरोध का दमन करते हुए उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ..
भारत पुर्तगाल युद्ध की नींव भी अंग्रेजो ने डाली .. आजादी के समय पंडित जवाहर लाल नेहरु ने ये मांग रक्खी की गोवा को भारत के अधिकार में दे दिया जाए ..वहीँ पुर्तगाल ने भी गोवा पर अपना दावा ठोक दिया .. अंग्रेजो की दोगली नीति व पुर्तगाल के दबाव के कारण गोवा पुर्तगाल को हस्तांतरित कर दिया गया .. गोवा पर पुर्तगाली कब्जे का तर्क यह था की गोवा पर पुर्तगाल के अधिकार के समय कोई भारत गणराज्य अस्तित्व में नहीं था ..
गोवा मुक्ति के लिए सन तक 1950 प्रदर्शन जोर पकड़ चुका था .. 1954 में भारत समर्थक गोवा के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दादर और नगर हवेली को मुक्त करा लिया गया और भारत समर्थक प्रशासन बना कर क्रांति को और आगे बढाया.. ठीक उसी समय भारत ने गोवा जाने पर वीसा का नियम लगा दिया ..


15 अगस्त 1955 में गोवा को पुर्तगाल शासन से मुक्त करने के लिये 3000 सत्याग्रहियों ने आन्दोलन शुरू किया गोवा की आजादी की चिंगारी ने मलयानिल का रूप तब ले लिया जब पुर्तगाली सेनाओं ने निहत्थे सत्याग्रहियों पर गोली चला दी और लगभग 30 अहिंसक प्रदर्शनकारी मारे गए .. इस घटना ने गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने के लिए एक नयी उर्जा व परिस्थिति प्रदान कर दी .. तनाव बढ़ता देख भारत ने 1955 में पुर्तगाल से सारे राजनयिक सम्बन्ध ख़त्म कर दिए .. भारत ने कुछ और प्रतिबन्ध भी लगाये मगर पाकिस्तान ने जन्मजात मक्कारी दिखाते हुए पुर्तगाल का सहयोग कर इन प्रतिबंधो का असर काफी हद तक कम कर दिया ...
सन 1956,1967 में गोवा में अपने भविष्य निर्धारण के लिए जनमत संग्रह की बात राखी गयी जो पुर्तगालियों ने नकार दिया .. इस तरह अगले पाँच वर्षों तक क्रांति चलती रही पुर्तगाल ने गोवा से अपना कब्ज़ा नहीं छोड़ा .. इस बीच पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंटोनियो द ओलिवेरा को ये मालूम हो चुका था की भारत कभी भी गोवा मुक्ति के लिए सैनिक कार्यवाही कर सकता है .. .. उसने सजगता दिखाते हुए ब्राज़ील इंग्लैंड अमेरिका और मैक्सिको के सरकारों को मध्यस्थता के लिए कहा .. बात बनती न देख पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र में भी गया वह भी उसकी दाल नहीं गली ... अमेरिका ने अपनी दोगली नीति अपनाई रक्खी .. शुरू में वो भारत के साथ, फिर मध्यस्थ रहा मगर भारतीय सैनिक कार्यवाही की स्थिति में उसने संयुक्त राष्ट्र में भारत का साथ न देने की धमकी दे डाली ..
मगर अब जनांदोलन को दबाना इन शक्तियों के वश में नहीं था और 1961 में भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने पुर्तगाल और दुनिया को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा की "गोवा का पुर्तगाली शासन में रहना अब असंभव है" ..
पुर्तगाली शासन के ताबूत में की घटना थी 24 नवम्बर 1961 को पुर्तगाली सेनाओं का भारतीय नौसैनिक जहाज पर हमला और दो मौतें ... भारत के पास भी अब सैनिक कार्यवाही का अच्छा कारण था और जन समर्थन भी…
भारत ने गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त करने के लिए आपरेशन विजय शुरू किया .. इसकी कमान भारतीय सेना के दक्षिणी कमान को सौंप दिया गया जिसमें 1 मराठा लाइट इन्फंट्री 20 वीं राजपूत और 4 मद्रास बटालियन शामिल हुईं…युद्ध में थल सेना की कमान मेजर जनरल के.पी. कैंथ (17 वीं इन्फेंट्री डिविजन) को दी गयी ..

11 दिसम्बर 1961 को ही 50 पैरा ब्रिगेड ने ब्रिगेडियर सगत सिंह के नेतृत्व में ने पंजिम पर हमला कर दिया दूसरी ओर मर्मागोवा.. पर 63 ब्रिगेड ने पूर्व से हमला बोला भारत के पश्चिमी वायु कमान के एयर वाइस मार्शल एलरिक पिंटो को युद्ध में वायु सेना कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया .. भारतीय सेना ने चारो ओर से, जल थल एवं वायु सेना की उस समय की आधुनिकतम तैयारियों के दिसम्बर 17-18 साथ की रात में ऑपरेशन विजय के अंतर्गत सैनिक कार्यवाही शुरू कर दी ..
"उधर पुर्तागली रक्षा मंत्री ने वहां के प्रधानमंत्री को ये ये बता दिया की अब गोवा पर कब्ज़ा रखना नामुमकिन है .. इसके बाद भी पुर्तगाली प्रधनमंत्री ने तत्कालीन गवर्नर को ये सन्देश भेजा की
"ये कहना थोडा कठिन है की युद्ध में आगे बढ़ने का मतलब हमारा सम्पूर्ण बलिदान .. लेकिन राष्ट्र उच्चतम परंपराओं को बनाए रखने के लिए और राष्ट्र के भविष्य व सेवा के लिए बलिदान ही एकमात्र रास्ता है पुर्तगाली. प्रधानमंत्री ने आगे कहा की मुझे नहीं लगता की पुर्तगाली सैनिकों और नाविकों पर कोई विजय प्राप्त कर सकता है . वो या तो विजयी होंगे या आखिरी कतरे तक लड़ेंगे .. इसके साथ ही उनके लिए एक आदेश आया की संघर्ष विराम या संधि का कोई प्रस्ताव नहीं माना जाएगा आखरी पुर्तगाली सैनिक के जीवित रहने तक युद्ध जारी रहेगा ... "
वही पुर्तगाली प्रधानमंत्री ने तत्कालीन गवर्नर मैं ये भी कहा की युद्ध मैं 7-8 दिनों तक खीच लो तब तक पुर्तगाल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से दबाव डलवाकर भारत को रोक देगा ...
पुर्तगाली सेना की गोवा में 4000 प्रशिक्षित और 2000 अर्धप्रशिक्षित या सामान्य सैनिको की क्षमता थी लगभग ..पुर्तगाल से कुछ गोला बारूद 17 दिसम्बर को वायु सेना द्वारा भेजने की योजना बाकी देशों के असहयोग के कारण पुर्तगाल को स्थगित करनी पड़ी क्यूंकि पुर्तगाली सैन्य विमान को किसी भी देश ने उतरने और ईंधन भरने की अनुमति नहीं दी ..
हालाकिं खाने की आपूर्ति करने वाले विमान के साथ कुछ पुर्तगाल ने कुछ गोला बारूद व ग्रेनेड गोवा में भेज दिया.. गोवा की पुर्तगाल में 2-3 असैनिक विमान व 2-3 एंटी एयर क्राफ्ट गन थे .. युद्ध की स्थिति में पुर्तगाली प्रधानमंत्री ने गोवा में पुर्तगाल के सभी भी गैर सैनिक विरासतों को नष्ट करने का आदेश दे दिया गया जिसे बाद में पुर्तगाली गवर्नर मैनुएल वसेलो ई सिल्वा ने ये कहते हुए कर दिया की "मैं पूरब में अपनी महानता के सबूत नष्ट नहीं कर सकता .."

युद्ध के 10 दिन पहले ही गोवन पुर्तगाली परिवार लिस्बन जाने को बेताब थे .. ने किसी भी यात्री को लिस्बन जाने वाले पोत में जाने से मना किया लेकिन गवर्नर मैनुएल वसेलो ई सिल्वा ने लगभग 750 लोगों को संभावित खतरे को देखते हुए भेज दिया पुर्तगाल. .
18 दिसम्बर को दीव में विंग कमांडर मिकी ब्लेक ने हमला किया और दीव में पुर्तगाली सेना के मुख्या स्थलों को तबाह कर दिया .. वहां का रनवे भी नष्ट कर दिया .. कुछ नौकाएं पुर्तगाली गोला बारूद लेकर दीव से भागने का प्रयास कर रही थी वो भारतीय वायु सेना ने नष्ट कर दिया .. बाद में पुरे दिन भारतीय सेना के वायुयान आकाश में मंडराते रहे और थल सनिकों को आवश्यक सहयोग देते रहे ..
18 दिसम्बर को भारतीय वायु सेना ने गोवा में भी धावा बोला और विंग कमांडर एन बी मेमन एवं विंग कमांडर सुरिंदर सिंह ने अलग अलग गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर भीषण बम वर्षा कर के उसके रनवे को बर्बाद कर डाला .. खास बात ये थी की इस हमले में हवाई अड्डे के बाकी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पंहुचा .. बाम्बोलिन हवाई अड्डे का वायरलेस केंद्र भी हवाई हमले में ध्वस्त हो गया ..
वहीँ गोवा के दो विमान पुर्तगाली सैनिक अधिकारीयों के परिवार व कुछ और सरकारी अधिकारीयों को लेकर टूटे हुए रनवे से ही काफी नीची उड़न भरते हुए रात को पाकिस्तान भाग गए .. अब तक भारतीय वायु सेना का गोवा के पूरे आकाश पर कब्ज़ा हो चुका था ..
भारतीय जल थल और वायु सेना के चौतरफा हमलों से पुर्तगाली देना की कमर टूट गयी ...
2 सिख लाइट इन्फैंट्री 19 दिसम्बर 1961 की सुबह पणजी के सचिवालय भवन पर तिरंगा फहरा दिय..


अंततोगत्वा पुर्तगालियों ने घुटने टेकते हुए वास्को के एक सेना के शिविर में आत्मसमर्पण कर दिया ...
पुर्तगाली गवर्नर मैनुएल वसेलो ई सिल्वा ने पुर्तगाल की तरफ से दस्तावेजों पर दस्तखत किये और भारत की तरफ से पुर्तगालियों आत्मसमर्पण को स्वीकार करने वाले दस्तावेजों परब्रिगेडियर एस एस ढिल्लों ने दस्तखत किये..


ऑपरेशन विजय में भारत के जवान शहीद हुए 35, और 55 घायल जिसमें अगुड़ा किले पर कब्ज़ा करते हुए मेजर एस. एस संधू भी शामिल थे .. हालाँकि अगले दिन किले पर कब्ज़ा हो गया ..मेजर एस एस संधू वो सबसे उच्च पद के अधिकारी थे जो इस युद्ध में शहीद हुए .. उधर पुर्तगाली सेना में भी लगभग इतने ही लोग हताहत व घायल हुए ...

ऑपरेशन विजय 40 घंटे का था .. भारतीय सेना के इस 40 घंटे के युद्ध ने गोवा पर 450 साल से चले आ रहे पुर्तगाली शासन का अंत किया और गोवा भारतीय गणतंत्र का एक अंग बना बाद. में सन 1962 में वहां चुनाव और २० दिसम्बर १९६२ को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने..
बाद में गोवा के महाराष्ट्र में विलय की बात वहाली चुकी गोवा महाराष्ट्र के पड़ोस में था..१९६७ में वहां की जनता से राय ली गयी और गोवा कलोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया...कालांतर में ३० मई १९८७ को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और गोवा भारतीय गणराज्य का २५वाँ राज्य बना... आज गोवा हमरे देश का सर्वदिक पसंद किये जाने वाला पर्यटन स्थल है...
इस लेख को लिखने का मेरा अभिप्राय इतना था की हम सभी लोग शायद अमेरिका से लेकर मिश्र में होने वाली क्रांतियों व बदलावों का विश्लेषण तो करते रहतें है मगर अपने देश की उस महान क्रांति को भूल जातें है जिसने ४० घंटें में ४५० साल पुरानी गुलामी को ख़तम कर दिया.
आशा है मेरा ये छोटा सा प्रयास आप को पसंद आया होगा.. आप को ये लेख कैसा लगा आप अपने विचार व सुझाव कमेन्ट बॉक्स में लिख कर अवगत करा सकतें है.
http://ashutoshnathtiwari.blogspot.com/